BJP सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी PM मोदी का 70वां जन्मदिन: सुरेश कश्यप

हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिवस है। पार्टी प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिवस ’’सेवा सप्ताह’’ के रूप में मनाती है। प्रत्येक वर्ष पार्टी के सभी कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम पूरे सप्ताहभर करके माननीय प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। यह सेवा सप्ताह 14 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2020 तक पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा जिसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिवस है इसलिए इस सेवा सप्ताह में प्रत्येक मण्डल में कम से कम 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान करने का पार्टी ने निर्णय लिया है। इसी प्रकार गरीब भाईयों एवं बहनों को आवश्यकतानुसार चश्में प्रदान किए जाएंगे। उन्होनें कहा कि प्रत्येक जिले में गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फल वितरण के कार्यक्रम किए जाएंगे तथा कोविड-19 से प्रभावित 70 लोगों को स्थानीय आवश्यकतानुसार एवं अस्पताल के माध्यम से प्लाजमा डोनेट कराये जाएंगे।

इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा और प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) से मुक्ति का संकल्प लेकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व और कृतत्व पर वेबिनार के माध्यम से 70 बड़ी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इन कॉन्फ्रेंस में समाज के बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों का उद्बोधन होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गये कार्य एवं व्यकितत्व पर प्रदेश में इस वर्ष कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उनसे संबंधित 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित एवं प्रस्तारित होगी।

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रमों के प्रभारी बने कृपाल परमार

सुरेश कश्यप ने आगे कहा कि आगामी 25 सितम्बर को हम सबके प्रेरणा स्त्रोत एवं पार्टी की विचारधारा प्रदान करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है। दीनदयाल जी की जयंती पर पार्टी प्रत्येक वर्ष बूथ स्तर पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि के कार्यक्रम करती है और इस वर्ष भी यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर किए जाएंगे। साथ ही कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए वेबिनार के माध्यम से प्रत्येक जिले में पार्टी की विचारधारा एवं पंडित दीनदयाल जी के जीवन पर उद्बोधन के कार्यक्रम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गांधी जयंती पर स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाएगी बीजेपी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है। पिछले वर्ष देशभर में गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था। बापू के सिद्धांत स्वदेशी, खादी, स्वाबलंबी, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया था। इस वर्ष पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों में पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, निगमो, बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

1 hour ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago