पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी बीजेपी

17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा कार्यों को कर मनाने जा रही है।प्रदेश में भी 14 से 20 सितंबर भाजपा जन सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित कर एक सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएंगे।प्रदेश के सेवा सप्ताह प्रभारी गणेश दत्त ने बताया कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन कैम्प, वृद्ध आश्रम में फल वितरण व भोजन की व्यवस्था, आंखों का चेक उप, हेल्थ चेक सहित कई जन सेवा के  कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही दिव्यांग बच्चो के पुनर्स्थापन के कार्यक्रम को चलाने का पार्टी ने निर्णय लिया है।जिसमें 10 से लेकर 100 दिव्यांग बच्चों को पुनर्स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वच्छता अभियान और एक समय उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। प्लास्टिक को इकट्ठा करके रिसाइकल करने को दिया जाएगा।पंचायत स्तर में अभियान को पहुंचाने के लिए सभी लोगों को पार्टी से हटकर काम करने का आग्रह किया गया है ताकि पंचायते भी स्वच्छ हो। प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान को गांव-गांव और जन जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा का आईटी सेल भी सेवा सप्ताह के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम अभियान को लेकर हर रोज पोस्ट डाली जाएगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने मंडल स्तर पर समितियों का गठन किया गया और जिला अध्यक्ष को जिले का संयोजक बनाकर 4 सदस्यों की टीम अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाई गई है।

पानी बचाने को लेकर भी सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर पार्टी सारा ब्यौरा केंद्रीय पार्टी नेतृत्व को भेजा जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

37 mins ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

15 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

15 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

15 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

15 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

15 hours ago