Follow Us:

बीजेपी जीतेगी प्रदेश की चारों सीटें, चुनाव के लिए एकजुट हों युवा- मुख्यमंत्री

पी. चंद |

बीजेपी ने हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों पर अपने प्रत्याशीयों का ऐलान कर दिया है। दो दिन तक दिल्ली में ही डटे रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह शिमला लौट आए हैं और चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। शिमला के ख़ालिनी में जयराम ठाकुर ने शिमला मंडल युवाओं के सम्मेलन में शिरकत की। जिसमें मुख्यमंत्री ने पहली बार बने 60 वोटर को बीजेपी में शामिल होने पर सम्मनित भी किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बीजेपी ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। युवा किसी भी दल की शक्ति होते हैं। इसलिए आज से ही बीजेपी को मज़बूत करने के लिए फील्ड में जुट जाएं। बीजेपी हिमाचल में एक बार फ़िर चारों सीट जीतकर इतिहास बनाएगी। केन्द्र के पिछले 5 साल उपलब्धियों भरे रहे हैं। साथ ही पिछले एक साल के दौरान केन्द्र ने हिमाचल की दिल खोल कर मदद की है। प्रदेश और केन्द्र की विकासशील नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बनुटी में महिला सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से मंडी के लिए रवाना होंगे।