Follow Us:

पालमपुर नगर निगम चुनावों में होगी बीजेपी की जीत, कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर कर रहे काम: बिक्रम ठाकुर

मृत्युंजय पुरी |

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा की आज कार्यकारणी बेठक चल रही है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष आज इसमें शामिल हुए है ओर सबका मार्गदर्शन किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भविष्य को लेकर क्या रणनीति होगी इसको लेकर भी चर्चा की जा रही हैं। शिर्ष नेताओ द्वारा सत्र लिए जा रहे हैं। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश को बने हुए 50 वर्ष हो गए है इसको लेकर स्वर्णिम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा और इसमें बताया जाएगा कि 50 साल में प्रदेश किस तरह से बडा हुआ है इस यात्रा में 50 कार्यक्रम होंगे और प्रत्येक गांव में यह जाएगा और इस रथ यात्रा के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

नगर निगम पालमपुर के चुनावों को लेकर कहा कि कार्यकर्ता और नेता एक जुट होकर कार्य कर रहे है और पालमपुर में इस बार भाजपा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर नगर निगम का कार्यकर्ता आज उत्साहित है और जमीन से जुड़ कर कार्य कर रहा हैं।