बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सत्ती के सामने रोया अनदेखी का रोना, कहा- हम अपने ही घर में हैं बेगाने

<p>मंत्रियों की नहीं, कार्यकर्ताओं की है प्रदेश में सरकार। अगर मंत्री कार्यकर्ताओं की अनदेखी या बात न सुने तो व्यक्ति सीधा मेरे फोन पर सम्पर्क कर सकता है। ये बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती ने जोगिंद्रनगर मंडल के कार्यकर्ताओं से उस वक्त कही जब मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी &#39;अनदेखी&#39; का रोना उनके सामने रोया। मंडल के पदाधिकारियों ने शिकायत में कहा कि आज उनके साथ अपने ही घर में गैरों जैसा व्यवहार होता है। हर विभाग में उनकी बातों को अनसुना किया जाता है। जब ऐसी बातें सतपाल सत्ती के सामने आईं तो उन्होंने भी गंभीरता दिखाते हुए शिकायतों को सुना।</p>

<p>मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे मानते हैं कि आज जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी हार गया है और एक आजाद उम्मीदवार जीता है। लेकिन प्रदेश में तो बीजेपी की सरकार सत्तासीन है उसके बावजूद उनकी व उनके &#39;नेता&#39; की बातों को अनसुना किया जाता है जिसका उनके दिल में रोष है। वहीं उन्होंने कहा कि ये सब शिकायतें उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री से भी की हैं लेकिन उचित कदम न उठना पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।</p>

<p>वहीं, एक कार्यकर्ता ने&nbsp; &#39;पैसे वालों के काम होते हैं तो…..&#39; इतना ही कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष जरा &#39;गर्म&#39; हो गये और ऐसी फेक बातों को न कहने को कहा। तभी कार्यकर्ताओं ने एक मंत्री की विधानसभा में बहुत अधिक नुक्ताचीनी करने की भी प्रदेशाध्यक्ष से शिकायत की है। मंडल के पदाधिकारियों ने शिकायत की कि उनके &#39;नेता&#39; के डीओ नोट भी नहीं चलने दिये जाते हैं। वहीं शहरी अध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया कि अनदेखी का मलाल ये है कि उन्हें और अन्य पदाधिकारियों को पार्टी के मंत्रियों या अन्य गणमान्यों को आने का पता अगले दिन अखबारों से चलता है। प्रेदशाध्यक्ष से शिकायत करते हुए मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि आज विधानसभा में ऐसे-ऐसे अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं जिन्होंने चुनावों में कांग्रेस का खुलेआम काम किया है। इन सब शिकायतों को प्रदेशाध्यक्ष ने गंभीरता से सुना तथा उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

6 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

7 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

8 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

9 hours ago