पॉलिटिक्स

AAP की बढ़ती लोकप्रियता से बढ़ी BJP की बौखलाहट, कार्यकर्ताओं पर कर रही हमले: गौरव शर्मा

डेस्क।। ‘AAP’ ने प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की चरमराती हुई व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए हैं। AAP ने बीते रोज ऊना जिला के बंगाणा में युवा नेता पर हुए हमले की भी कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर कड़ा हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि AAP के बढ़ते कुनबे को देख BJP नेता और मंत्री परेशान हैं जिसके चलते पिछले कल उन्होंने AAP के युवा नेता अनिल मनकोटिया पर भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला करवा दिया और अनिल को बहुत गंभीर चोट पहुंची हैं। जिसके लिए उन्होंने वहां स्थानीय थाने में FIR दर्ज कर दी है।

गौरव शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं बची है और आए दिनों प्रदेश में प्रतिदिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार की शह से गुंडा तत्व सरेआम घूम रहे हैं उन्हें सरकार का पूरा आशीर्वाद है। अनिल मनकोटिया एक जुझारू और कर्मठ नेता है जिन्होंने AAP का दामन पिछले दिनों थामा है और निरंतर आम जनता की आवाज बनकर काम कर रहे हैं। लेकिन भाजपा के बड़े नेता और उनके चमचों को ये रास नहीं आ रहा तो उन्होंने अनिल पर जानलेवा हमला करवा दिया। इससे साफ़ नज़र आता है कि किस प्रकार भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी से डरे हुए है और ऐसे घिनौने कार्य कर रहे है। उन्होंने प्रदेश पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। और किस नेता के कहने पर उन्होंने ये हमला करवाया इसकी पुष्टि होनी चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि आए दिनों प्रदेश में कोई ना कोई हिंसक घटना हो रही है पर प्रदेश की पुलिस चुप छाप हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है। आखिर प्रदेश सरकार की कोई जिम्मेवारी नहीं बनतीं की प्रदेश की जनता की सुरक्षा किस तरह सुनिश्चित की जाए। क्या प्रदेश की भाजपा सरकार की पुलिस पर कोई पकड़ नहीं रह गई है, यह केवल सरकार की नाकामयाबी और पुलिस प्रशासन पर पकड़ न होना दर्शाता है। प्रदेश की जनता अब सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है और सरकार से उनका विश्वास पूरी तरह खत्म हो गया है। AAP सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों से मांग करती है कि जल्द अनिल मनकोटिया के हमलावरों को सलाखों के पीछे डाला जाए और इन्हें सार्वजानिक किया जाए कि किस भाजपा के बड़े नेता के कहने पर उन्होंने ये हमला क्यों किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अब सता खोने का डर सताने लगा है इसलिए वे आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हमला करवाकर उन्हें डराकर और उनकी छवि ख़राब करके अपनी भड़ास निकाल रही है लेकिन प्रदेश की जनता अब भाजपा का खेल जान चुकी है और जल्द सता से उन्हें बाहर करके जवाब देगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago