Follow Us:

वीरभद्र सरकार के खिलाफ बीजेपी का मिशन रिपीट, निकाली मिनी रथयात्रा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सोलन शिमला लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने आज यानि 14 अगस्त को मिनी रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्रीऔर विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने मिनी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उनके साथ शिमला लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे। इस मौके पर धूमल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

धूमल ने कहा कि प्रदेश से अब जनविरोधी और भ्रष्ट सरकार का को जड़ से उखाड़ फैंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। वहीं, कानून व्यवस्था चरमरा गई हैं, प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके लिए बीजेपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मिनी रथ यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की विकासशील योजनाओं के बारे में जनता को बताएगें और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के प्रति जनता से भी रूबरू होगी।

बीजेपी मंडल स्तर पर मिनी रथ यात्रा शुरू कर रही है। इसके तहत प्रत्येक मंडल को एक मिनी रथ दिया जाएगा। यह मिनी रथ  75 दिनों के लिए मंडल का प्रवास करेगा। इस रथ में मंडल के पदाधिकारी रथ का संचालन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता वर्तमान राज्य सरकार की कुनीतियां, भ्रष्टाचार, माफिया राज और चरमराती कानून व्यवस्था के बारे में जनता को अवगत कराएंगें।