Follow Us:

बीजेपी का संकल्प पत्र कांग्रेस के झूठे घोषणापत्र से कहीं बढ़कर- चन्द्र मोहन ठाकुर

पी. चंद |

राजधानी शिमला में जारी पत्रकार वार्ता में बीजेपी के महामंत्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जो नवभारत निर्माण, देश को विकास की राह पर ले जाने और गांव और गरीब के दुखदर्द का घोषणा पत्र है। दूसरी ओर कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठे वायदों का है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसान सम्मान योजना के जरिए पीएम ने अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं। जिनकी पहली 2 हज़ार की क़िस्त मिल भी चुकी है। किसान को 1 लाख तक का ऋण शून्य ब्याज पर मुहैया करवाने का संकल्प लिया गया है।

बीजेपी ने 2022 तक बेसहारा गरीबों को घर बनाने का संकल्प लिया है। 2024 तक हर घर में पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया है। देश की गृहणियों को एक सिलिंडर निःशुल्क दिया जाएगा। हर गांव में पक्की सड़क होगी। भारत की आज़ादी के 75 साल पर 75 योजनाओं का लाभ देश की जनता को 2022 तक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के हर क्षेत्र में केन्द्र सरकार ने काम किया है आगे भी करेगी। भ्रष्टाचार की सरकार में कोई जगह नहीं थी। पीएम मोदी ने विश्व में भारत के नाम का डंका बजाया है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

वार्ता को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो पत्थरबाजी करने वालों को छूट दिया जाना और सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना के मनोबल कमज़ोर करने जैसे बयान दिए हैं वह राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के अंतर को दर्शाती है।