जिला परिषद चुनावों को लेकर सरगर्मियों तेज, कांगड़ा की 54 सीटों पर फतह पाना दोनों पार्टियों का लक्ष्य

<p>नगर निकायों के चुनाव परिणाम के बाद अब जिला परिषद के चुनावों को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां पूरी तरह से तेज हैं। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों का श्रेय जहां दोनों पार्टियां (बीजेपी-कांग्रेस) लेने में लगी हैं वहीं जिला परिषद के चुनावों में भी दोनों राजनीतिक दल बढ़त बनाने में जुट गए हैं। सिर्फ जिला कांगड़ा की ही बात करें तो जिला परिषद के 54 वार्डों में भाजपा के साथ कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हुए हैं। जीत हासिल करने का मौका कोई भी पार्टी गंवाना नहीं चाहती है।&nbsp;</p>

<p>पिछले चुनावों में जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा रहा था और कांग्रेस के हिस्से उपाध्यक्ष पद ही आया था। लिहाजा उस वक्त प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तासीन थी। इसी को देखते हुए इस बार के परिणाम भी चौंकाने वाले आ सकते हैं। इस बार के जिला परिषद के चुनावों में 54 वार्डों में से 27 महिलाएं भी अपना भाग्य आजमा रही हैं।</p>

<p>वहीं, भाजपा की ओर से गत सप्ताह वूल फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने दावा किया था कि भाजपा 40 से अधिक जिला परिषद की सीटें कांगड़ा में जीतेगी। दूसरी ओर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता &nbsp;जीएस बाली ने भी पिछले सप्ताह कांगड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश भर में 90 फीसद जिला परिषद सीटें जीतेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो दिवसीय धर्मशाला प्रवास के दौरान पंचायत चुनावों को लेकर अपने मंत्रियों, भाजपा पार्टी प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष और विस अध्यक्ष के साथ परिधि गृह धर्मशाला में लंबे समय तक गुप्त मंत्रणा भी चुनावों को लेकर की थी। ऐसे में इन चुनावों के चलते प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

52 mins ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

3 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

4 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

4 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

4 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

5 hours ago