Follow Us:

Breaking: वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन को पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, IGMC में भर्ती

पी. चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अन्तिम दर्शन करने होलीलॉज पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के सीसीयू में भर्ती किया गया है। आईजीएमसी शिमला के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि सुरेश कश्यप को सीने में दर्द हुआ था । फिलहाल अभी वे खतरे से बाहर हैं उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। 

वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए उनके निजी आवास होलीलॉज में रखा गया है। सुबह से ही पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शनों के लिए राजनेताओं सहित आम लोगों का आना जाना लगा हुआ है। इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए होलीलॉज पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया।