Follow Us:

बजट सत्र: विधानसभा के बाहर कांग्रेस सदस्यों का धरना, अंदर 8 दिवगंत सदस्यों को लेकर शोकोदगार

पी. चंद |

विधानसभा के बाहर कांग्रेस के निलंबन नेता धरने पर बैठ गए जबकि विधानसभा के अंदर कार्यवाही शुरू हुई। बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही 8 विधानसभा सदस्यों के निधन पर शोकोदगार प्रस्तुत किया गया। इन सदस्यों में 1 मौजूदा सदस्य सुजान पठानिया भी थे जिनका हाल की में निधन हुआ।

सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिवंगत सदस्य मेला राम सावर, रणजीत सिंह बख़्शी, कुमारी श्यामा शर्मा, चंद्रसेन ठाकुर, रघुराज, तुलसी राम शर्मा, ओंकार चंद और सुजान सिंह पठानिया को लेकर शोकोदगार प्रस्तुत किया और इन सदस्यों को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। इस शोकोदगार में विपक्ष के तरफ़ से आशा कुमारी ने भी सदस्यों को याद किया। अभी भी शोकोदगार में सदस्य बोल रहे हैं।