जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी काम करने के आरोप लग रहे हैं। वहीं, भाजपा भी पार्टी विरोधी काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा ने जुब्बल-कोटखाई में उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में पाए जाने पर 8 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।
भाजपा पदाधिकारियों पर ये कार्रवाई भाजपा युवा मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की है। निष्कासित किए गए पार्टी पदाधिकारियों में अजय बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष महासू, रिंकु परवीन चौहान, जिला सचिव महासू, वेद शर्मा जिला प्रवक्ता महासू, राजेश छिंजवान जिला सह प्रवक्ता महासू, जितन चौहान मंडल अध्यक्ष जुब्बल कोटखाई, चेतन कडैइक मंडल महामंत्री जुब्बल कोटखाई और हितेश खागटा मंडल कोषाध्यक्ष जुब्बल कोटखाई शामिल है। इस सभी युवा मोर्चा पदाधिकारियों को 6 साल से पार्टी से निष्कासित किया गया है।
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…