Follow Us:

उपचुनाव: प्रतिभा सिंह सहित ये होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

पी.चंद |

प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हाईकमान से मंजूरी के बाद हिमाचल में होने वाली 1 लोकसभा और 3 विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह के नाम पर फाइनल मुहर लगाई है।

इसके अलावा अर्की विधानसभा सीट से संजय अवस्थी, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर और फतेहपुर से भवानी पठानिया कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। माना जा रहा है कि पहले नवरात्री को कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, माना जा रहा है कि कल तक बीजेपी भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।