Follow Us:

धर्मशाला में 65.39 और पच्छाद में 72.85 फीसदी हुआ मतदान

डेस्क |

धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों के लिए सम्पन्न उप-चुनावों में लगभग 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 65.39 और पच्छाद में 72.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कांगड़ा डीसी ने कहा कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में कुल 81 हजार 153 मतदाताओं में से 53063 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 26423 पुरूष और 26640 महिलाएं शामिल हैं। धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में 89 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं, जिसके लिए एम-थ्री मशीनों का प्रयोग किया गया। मतदान केन्द्रों मे 476 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि 50 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए थे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 2 मतदान केन्द्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित किये गए। इसी तरह धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 5 मॉडल पोलिंग स्टेशन और 18 सीसीटीवी बेव कास्टिंग बूथ भी बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि मतगणना 24 अक्तूबर को पीजी कालेज में की जाएगी तथा और ईवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा जाएगा।