मंत्रिमंडल विस्तार से बढ़ जाएगी भाजपा की मुश्किलें, इसलिए मुख्यमंत्री बच रहे मंत्रिमंडल विस्तार से?

हिमाचल प्रदेश में अनिल शर्मा, किशन कपूर और विपिन परमार के मंत्री पद से हटने के बाद तीन मंत्री पद ख़ाली चल रहे है। इन तीनों के पास महत्वपूर्ण विभाग थे। अनिल शर्मा के पास ऊर्जा, किशन कपूर के पास खाद्य आपूर्ति और विपिन परमार स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे थे। इनमें से दो पद तो पिछले एक साल से खाली चल रहे है। लेकिन आजतक इन पदों को नहीं भरा जा सका है। जिसका खमियाजा भाजपा औऱ प्रदेश की जनता दोनों को भुगतना पड़ रहा है।

इन खाली पदों के भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को अपना पद खोना पड़ा। यदि स्वास्थ्य मंत्री पद संभाल रहे होते तो शायद स्वास्थ्य विभाग में इतने बड़े घोटाले नहीं होते। खाद्य आपूर्ति मंत्री न होने के चलते सस्ता राशन मिलने में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी डिपुओं में चीनी नहीं मिलती है तो कभी तेल नहीं मिला तो कभी दालें। ऊर्जा के क्षेत्र में हिमाचल अग्रणी राज्य है लेकिन परियोजनाएं अधर में लटकी है। साथ ही अधर में है इन परियोजनाओं से जुड़े लोग?

सब कुछ तय आलाकमान करता है। इसलिए मुख्यमंत्री इसमें शायद कुछ नहीं कर सकते इंतजार आलाकमान से हरी झंडी मिलने का रहता है। मुख्यमंत्री के हाथ में अपनी निज़ी सचिव को बदलना था बदल दिया। मुख्यमंत्री के वश में अपने सुरक्षा अफ़सर को बदलना था बदल दिया। अब मंत्रिमंडल विस्तार औऱ अध्यक्ष पद तो आलाकमान के हाथ में है इसलिए इंतज़ार लंबा हो रहा है।

उधर भाजपा में सुलग रही विरोध की चिंगारियां सुलग रही है। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार तक इन चिंगारियों को पराली के नीचे दबा दिया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सरकार के लिए सिरदर्द ओर अधिक बढ़ सकती है। क्योंकि तीन मंत्री पदों के लिए कई विधायक आस पाले बैठे है। ऐसे में आने वाले दिन भाजपा सरकार के लिए काफ़ी चुनौती भरे रहने वाले हैं।

Samachar First

Recent Posts

Kangra News: हरसर में ट्रैक्टर पलटा, तीन युवकों की मौके पर मौत

Kangra Tractor Accident:  कांगड़ा जिले के हरसर, पुलिस थाना जवाली में एक सड़क हादसे में…

27 mins ago

शिमला मस्जिद विवाद: “सनातन सब्जी वाला” के बोर्ड से बढ़ी टेंशन

ShimlaControversy: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद के बीच देवभूमि संघर्ष समिति बाहर…

52 mins ago

Mandi: ईशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीती, नेशनल के लिए चयनित

Himachal Pradesh Young Athletes: मंडी जिले के केलोधार की ईशा ठाकुर ने अंडर-14 श्रेणी में…

1 hour ago

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

4 hours ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

5 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

5 hours ago