महेंद्र सिंह ठाकुर का बुधवार दोपहर बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। मंडी में बैठक के दौरान चक्कर आने से वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत जोनल अस्पताल मंडी ले गए। वहां उनका सीटी स्कैन व कुछ अन्य टेस्ट हुए हैं। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। चिकित्सकों ने उनकी एमआरआइ करवाने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को अलर्ट पर रखा है।
महेंद्र सिंह ठाकुर को नेरचौक मेडिकल कालेज शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। कुल्लू से वापस लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल पहुंच महेंद्र सिंह ठाकुर का कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 दिसंबर को मंडी में प्रस्तावित दौरे के लिए पिछले तीन से यहां डेरा डाल रखा है। तैयारियों को लेकर वह प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
कुछ दिनों से उनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है। इससे चलने फिरने में थोड़ी दिक्कत आ रही थी। यूरिक एसिड के साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत होने पर अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जोनल अस्पताल मंडी के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामान्य है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…