Follow Us:

सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्टन का हमला, ‘पंजाब के लिए फिट नहीं सिद्धू’

डेस्क |

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कहा है कि मैं पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकता और समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। लेकिन मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। इसी कड़ी में  पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था  सिद्धू स्थिर आदमी नहीं है और सिद्धू जैसे आदमी पंजाब के लिए बिल्कुल फिट नहीं है।

वहीं पंजाब सीएम चन्नी ने कहा उन्हें इस्तीफे की जानकारी नहीं है और अगर सिद्धू नाराज हैं मिलकर बात करेंगे और सब ठीक हो जाएगा।

उधर सूत्रों की माने तो सिद्धू सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आफिसरों की नियुक्ति से खुश नहीं थे, कुल मिलाकर नौकरशाह सिद्धू को पंसद नहीं थे। जिसके चलते इस्तीफा दिया।

पंजाब में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा और कांग्रेस कुनबे में तो आए दिन एक नया क्लाईमैक्स देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के एक्शन पर अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन जो एक्सपेरीमेंट कांग्रेस कर रही ये मिशन 2022 की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।