Follow Us:

बजट सत्र: सदन में गूंजा परवाणू गोलीकांड का मामला, विपक्ष ने CM से मांगा जवाब

पी. चंद |

प्रश्नकाल के बाद परवाणू में हुए गोलीकांड का मामला भी सदन में गूंजा। विधानसभा में विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। विपक्ष की तरफ़ से राम लाल ठाकुर ने परमाणू में लगातार हो रही ऐसी वारदातों को रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है??…

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोलीकांड के आरोपी शेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। क़ानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि यूनियन की वजह से ऐसे झगड़े वहां होते रहते हैं। जिन पर शिकंजा कसने के लिए सीसीटीवी कैमरा सहित जो भी ज़रूरी कदम होंगे उठाएं जाएंगे।