Follow Us:

‘जनता की जेब में डाका डालकर फ्री वैक्सीन लगाने का दावा कर रही केंद्र सरकार’

मृत्युंजय पुरी |

फतेहपुर उपचुनाव में आज कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी विरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पाठानिया के लिए वोट मांगे। इस मौके पर पूर्व सांसद विप्लब ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता की जेब में डाका डालकर आज फ्री में वैक्सीन लगाने की बातें कर रही है।

विप्लब ठाकुर ने कहा कि अगर सच में ही भाजपा ने लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाई है तो ये बताएं को पेट्रोल-डीजल क्यों महंगा किया जा रहा है। क्यों लोग आज सिलेंडर भरवाने से पहले 10 बार सोच रहे हैं। हर चीज में महंगाई हो गई है। लोगों के इस टैक्स के पैसे से ही मोदी लोगों को वैक्सीन लगवा रहा है न कि अपनी जेब से पैसा देकर। हम लोगों के पैसे से टिके लगाकर हम लोगों पर ही ये एहसान जताया जा रहा है कि सरकार फ्री में टीके लगवा रही है।

वहीं, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर क्षेत्रवाद की राजनीति करने के आरोप लगाए। नेता विपक्ष ने कहा कि जयराम का स्तर इतना गिर गया है कि जयराम अब पंचायत स्तर पर भी क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में जिन मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है वे दोनों नेता ही फतेहपुर के विकास के विरोधी हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पाठानिया ने कहा कि 3 दिन हमारे लिए चुनोतियों भरे हैं। इन 3 दिन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और फतेहपुर की जनता को जागरूक रहना होगा क्योंकि भाजपा के लोग बहुत चलाक हैं और वे लोगो को बहला-फुसला कर झूठ बोलने में माहिर है।