Follow Us:

किन्नौर में 9 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज किन्नौर जिले के बटसेरी में पहाड़ी दरकने के कारण 9 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी दरकने के कारण 9 पर्यटकों की मृत्यु और तीन अन्यों के घायल होने की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रशासन को तुरन्त राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने व प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।