Follow Us:

पालमपुर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद स्थापित

मनोज धीमान |

बैजनाथ प्रवास के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष अभिमन्यु की अध्यक्षता में बैठक हुई। पालमपुर भाजपा मंडल की बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को चाहे वे संगठन से संबंधित हो या सरकार से मिल बैठकर सुलझाने का प्रयास करें ताकि कार्यकर्ता का उत्साह बना रहे और आपसी संवाद भी स्थापित हो सके। उन्होंने इस विषय पर हर मंडल में संवाद स्थापित करने के लिए बैठक करने का निर्णय लिया है जिसमें पालमपुर से शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के विचार सुने और आपसी तालमेल से किस प्रकार से कार्य करना है उस विषय पर अपने टिप्स भी दिए। इस अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा इन्दु गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिरलोक कपूर जिला अध्यक्ष हरी दत शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, पालमपुर मंडल के अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट मण्डल पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।