मुख्यमंत्री ने पेश किया तीसरा बजट, शिक्षा पर ख़र्च होंगे 80 हजार 16 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया है। एससी एसटी विकास के लिए 7900 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। विधायक निधि 150 करोड़ से बढ़ाकर 175 करोड़ किया गया। अनुदान राशि 8 से बढ़ाकर 10 किया गया है। खाद्य आपूर्ति सस्ते राशन पर अनुदान 230 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। ई विधान के बाद ई कैबिनेट शुरू की जाएगी जो कि पेपरलेस होगी।

गृहिणी योजना में 2लाख 76 हज़ार परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए। 20 करोड़ से कृषि कोष बनेगा। 75 से 90 हज़ार किसानों को फ़ायदा मिलेगा। कृषि सम्पन्नता योजना के तहत हींग औऱ केसर की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती से 1 लाख किसानों को जोड़ने के लिए 25 करोड़ का प्रावधान रखा गया।

सिंचाई योजनाओं पर 1024 करोड़ खर्च किया जाएगा। कृषि योजना में 50 फ़ीसदी अनुदान दिया जाएगा जिसके लिए 50 करोड़ का बजट रखा गया है। शहद योजना के लिए 7 करोड़ का प्रावधान रखा गया। डेयरी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए , गौशालाओं, भेड़पालकों पर विशेष अनुदान दिया जाएगा। तम्बाकू मुक्त पंचायतों को 5 लाख ईनाम दिया जाएगा। शिलाई अध्यापकों औऱ  चौकीदारों का मानदेय 500 रुपया बढ़ाया गया।

वन विभाग की तीन योजनाओं के लिए 149 करोड़, पर्वत धारा योजना पर 20 करोड़ ख़र्च होगा। गुणात्मक शिक्षा के लिए ज्ञानोदय योजना शुरू होगी। जिसके लिए 15 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 68 ऐसे स्कूलों में जहां 500 से ज्यादा की संख्या है। उनमें गुणात्मक सुधार के लिए 30 करोड़ खर्च किया जाएगा।

शिक्षा पर ख़र्च होंगे 80  हजार 16 करोड़

9 महाविद्यालय को उत्कृष्ट बनाया जाएगा। जिस पर 9 करोड़ ख़र्च होगा। गणित शिक्षा आसान करने के लिए 106 नए वर्चुअल क्लासरूम बनाएं जाएंगे। 6 नए बी वाक विद्यायल बनाएं जाएंगे। सवर्ण जयंती सुपर 100 में प्रति होनहार छात्र को एक लाख दिया जाएगा। स्कूलों में 10 हाजार 700 पद भरें जाएंगे। टाइम मल्टी टास्क वर्कर रखे जाएंगे। कंप्यूटर अध्यापकों के वेतन में 10 फ़ीसदी बढ़ोतरी की गई। शिक्षा पर 80  हजार 16 करोड़ ख़र्च होंगे।

SKM योजना के तहत कैंसर की रोकथाम

एसकेएम योजना के तहत कैंसर की रोकथाम के लिए महिलाओं और किशोरियों के लिए जागरूकता के साथ टीकाकरण औऱ मेमोग्राफी मशीन लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत एककीकृत अस्पताल खोले जाएंगे। नशामुक्ति के लिए हिम आरोग्य शुरू होगा। 10 मोबाइल हेल्थ सेन्टर शुरू होंगे। 100 आपातकाल 108 एम्बुलेंस जल्द बदली जाएंगी। आशा वर्कर के 500 रुपए बढ़ाए गए ।  5 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

6 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

37 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

59 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago