Follow Us:

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को केन्द्र लोकायुक्त में भेजा

पी. चंद |

हिमाचल के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने लोकपाल के सचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। बुधवार को उनकी नियुक्ति के आदेश भी जारी हो गए। इस आदेश में उनके अलावा केरल कैडर के अजय कुमार को रक्षा विभाग का सचिव  और कर्नाटक कैडर के आईएएस सुभाष चंद्रा को रक्षा उत्पादन विभाग का सचिव बनाया। अग्रवाल की केंद्र में सचिव पद पर नियुक्ति के साथ ही एक बार फिर प्रदेश के नए मुख्य सचिव के लिए दौड़ शुरू हो जाएगी।

वर्तमान में वरिष्ठता सूची में पूर्व मुख्य सचिव वीसी फारका सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पद संभालते ही उन्हें हटा दिया था। ऐसे में उनके इस पद पर दोबारा आसीन होने की संभावना कम हैं। वहीं, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी अग्रवाल के बाद दूसरे वरिष्ठ आईएएस हैं, जो इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार अब उन्हें रिटायरमेंट से पहले मुख्य सचिव पद पर आसीन कर सौगात दे सकती है।