Follow Us:

विनीत चौधरी ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार

समाचार फर्स्ट |

विनीत चौधरी ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव का पद संभाल लिया है। विनीत चौधरी आज सुबह अपने कार्यालय पहुंचे । जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को  विनीत चौधरी को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। 1982 बैच के आईएएस विनीत चौधरी उस समय मुख्यसचिव बनने से रह गए जब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चौधरी की सीनियॉरिटी को नजरअंदाज कर उनके जूनियर फारका को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया था।

इससे नाराज विनीत चौधरी और उनकी धर्मपत्नी उपमा चौधरी दंपति डेपुटेशन पर दिल्ली चले गए थे। दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तबादला आदेश कर यह फेरबदल किया। विनीत चौधरी ने सोमवार को जब मुख्य सचिव का पद संभाला तो वहां पर मौजूद अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।