Follow Us:

चंबाः ख़राब मौसम के चलते CM का दौरा रद्द, पंडाल में इंतजार करते रहे लोग

मनोज धीमान |

मुख्यमंत्री के चंबा में होने वाला कार्यक्रम में लेटलतीफी देखने को मिली। यहां क़रीब साढ़े 10 बजे से लोग मुख्यमंत्री के उड़नखटोले का इंतजार करते रहे लेकिन अभी तक वे यहां नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ख़राब मौसम की वजह से उन्हें यहां पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लोगों का हुजूम पंडाल में इकठा हो गया है। मंच पर विधायक राकेश पठानिया, जिला अध्यक्ष डी एस ठाकुर जी मंच विराजमान है। मुख्यमंत्री विधानसभा को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं।

यहां उनका प्रस्तावित कार्यक्रम साढ़े 10 बजे रखा गया था। मुख्यमंत्री शुक्रवार तक 2 दिन तक चंबा जिला के दौरे पर हैं। इस दौरान भटियात और भरमौर विधानसभा क्षेत्रों को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं।