Follow Us:

अनुराग ठाकुर को कैबिनेट में स्थान मिलने पर CM ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार

पी. चंद |

हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को मोदी कैबिनेट में स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल से राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्रीमंडल में जगह देना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। बता दें कि मोदी कैबिनेट में आज विस्तार हो रहा है। केंद्र की तरफ से 43 मंत्रियों की लिस्ट भी जारी की गई है जिसमें अनुराग ठाकुर का नाम भी शामिल है। 

वहीं, हिमाचल में बढ़ते पर्यटकों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड प्रोटोकोल के पालन को लेकर एसपी और डीसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि संक्रमण न फैल सके। वैक्सीनेशन अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल वैक्सीनेशन के मामले में अव्वल है। वैक्सीन की डोज मिलने पर अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 40 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं।