पालमपुर गैंगरेप: CM की डेडलाइन, बाकी आरोपियों को 2 दिन में गिरफ्तार करे पुलिस

पालमपुर मंडल में  नाबालिग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस को दो दिन के भीतर बाकी के 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने यह बात बद्दी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध दुर्भाग्यपूर्ण हैं। लेकिन, सरकार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शने वाली है। उन्होंने पालमपुर गैंगरेप की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। बाकी के 3 की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पुलिस को 2 दिन के भीतर गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

अपराध के खिलाफ समाज भी उठाए जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के लिए समाज से भी सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बुराई को खत्म करने के लिए समाज के लोगों को भी सरकार के साथ आना होगा। क्योंकि, बुराईयां समाज से ही जन्म लेती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समाज के प्रुबुद्ध लोग भी अपनी जिम्मेदारी उठाएं और अपराधियों की पहचान कर, उनके खिलाफ आवज उठाएं।

उन्होंने दुष्कर्म जैसे मामलों में नाबालिगों की संलिप्तता पर भी चिंता जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यह चिंता का विषय है कि नाबालिग बच्चे भी बलात्कार जैसे कदम उठा रहे हैं। यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जरूरी है कि बच्चों की सही से देखभाल की जाए।

मोदी सरकार ने बनाया फांसी का कानून

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बच्चियों के खिलाफ यौन-अपराध को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पीड़ा को प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने भी समझा और 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ अपराध पर फांसी की सजा का कानून बना दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार इस कानून का स्वागत करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल-अपराधों को रोकने के लिए सख्त के कानून के साथ-साथ सजग और जागरूक समाज के भी योगदान की दरकार है।

Samachar First

Recent Posts

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

27 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

50 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

3 hours ago