CM जयराम का बड़ा फैसला, सिब्बल, चिदंबरम और खुर्शीद नहीं होंगे स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर

हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार ने अब कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। नई सरकार ने कैबिनेट में फैसला लिया है कि एचपीसीए केस में पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के दौरान नियुक्त किए गए स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर हटाए जाएंगे। बता दें कि ये स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर और कोई नहीं बल्कि देश के 3 बड़े कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम और सलमान खुर्शीद हैं। HPCA केस में इनकी एक पेशी की फीस लाखों रुपये में होती थी।

हिमाचल की तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) पर केस बनाए थे। हिमाचल हाईकोर्ट में तो कुछ FIR निरस्त हो गई थीं। बाद में वीरभद्र सिंह सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी।

वहीं, केस की पैरवी के लिए ये 3 कांग्रेस नेता, जो बड़े वकील भी हैं, स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर नियुक्त किए गए थे। अब जयराम ठाकुर सरकार ने इन तीनों को हटा दिया है। साथ ही इस बात की जांच का भी फैसला लिया गया है कि किसके कहने पर सरकारी खजाना लुटाया गया।

बुधवार को जयराम सरकार ने कैबिनेट में इस आशय का फैसला लिया है। नई सरकार ने पहले से ही साफ कर दिया है कि राजनीतिक कारणों से बनाए गए सभी मामले वापिस लिए जाएंगे। इसी कड़ी में ये फैसला है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

7 hours ago