Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और BJP प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दी विजय दिवस की बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

आज के दिन यानी 16 दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी। भारत ने पाकिस्तान को महज 13 दिनों में ही लड़ाई के दौरान घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। तीन दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान ने लड़ाई की शुरुआत की थी। अब भारत की जीत को 49 साल हो चुके हैं। इस मौके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भारतीय सैनिकों के पराक्रम को याद करते हुए विजय दिवस की बधाई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ‘‘स्वर्णिम विजय वर्ष-1971’’ सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ‘‘विजय दिवस’’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने अदम्य साहस से देश को गौरवान्वित और सुरक्षित महसूस करवाने वाले भारतीय सेना के वीर योद्धाओं को मेरा शत-शत नमन। वर्ष 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना के शौर्य के आगे दुश्मनों ने घुटने टेके थे।

वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी विजय दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर 1971 को ढाका में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश को आज़ादी मिली। विजय दिवस मां भारती के हर वीर सैनिक को समर्पित है जिनके अदम्य साहस और समर्पण से हम सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करते हैं। "विजय दिवस" की शुभकामनाएं।