Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की दी बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूरे भारत में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सभी देशवासियों को शिवरात्रि का शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव के आशीष से देवभूमि हिमाचल एवं समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, सद्भावना एवं समृद्धि का वास हो, ऐसी कामना करता हूं। #महाशिवरात्रि

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोशल मीडिया के माधय्म से कहा कि महाशिवरात्रि पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान महादेव  की कृपा आप सबपर हमारे राज्य की खुशहाली तरक्की पर  बनी रहे, यह प्रार्थना उमापति शिव से करता हूँ।