Follow Us:

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसी राम के निधन पर CM जयराम ठाकुर ने दुख व्यक्त किया

पी.चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व अध्यक्ष पंडित तुलसी राम के निधन पर दुख व्यक्त किया है। जयराम ठाकुर ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तुलसी राम महान राजनेता थे, जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि भरमौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा, जिसे भावी पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। तुलसी राम साल 2007 से 2012 तक हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष रहे। वह साल 1990, 1998 और 2007 में चम्बा जिले के भरमौर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।