Follow Us:

सीएम ने सदन में बताया कितने छात्र यूक्रेन से लौटे? आगे क्या है योजना?

पी. चंद |

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अलग अलग मुद्दों पर जानकारी दे रहे हैं। इस उन्होंने यूक्रेन में फंसे हिमाचली छात्रों को लेकर बयान दिया है।

मुख्यमंत्री ने सदन में जानकारी दी कि कीव में अब हिमाचल का कोई छात्र नही फंसा हुआ है। अभी तक 108 छात्र हिमाचल के वापस लौटे हैं। बावजूद इसके खारकीव में अभी भी कई बच्चे फंसे हुए हैं जो चिंता का विषय है। क्योंकि वहां हालात खराब है। सरकार बच्चों को लाने का पूरा प्रयास कर रही है।