शिमलाः CM जयराम ठाकुर ने इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर आज पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी मनाई जा रही है। शिमला के रिज पर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर सीएम जयराम ठाकुर ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि देश आयरन लेडी यानी इंदिरा गांधी ने वैश्विक मंच पर भारत को पहचान दिलाई थी देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर आनी के विधायक हीरा लाल, महापौर कुसुम सदरेट, डीसी शिमला अमित कश्यप, नगर निगम कमिशनर पंकज राय, कांग्रेस के शिमला शहरी अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद भी मौजूद रहे। देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू और कमला नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी को देश आयरन लेडी (Iron lady) के रूप में जानता है। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। इंदिरा गांधी वर्ष 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक देश की प्रधानमंत्री थीं।

दिल्ली में भी पूर्व PM इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं वर्षगांठ पर कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की आज 102वीं वर्षगांठ पर देश के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, और अन्य लोगों ने संसद में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 102 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर आज नमन किया एवं  पुष्प चढ़ाकर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि देश की स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मंगलवार को 102वीं वर्षगांठ है। इंदिरा गांधी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न और अंतरराष्ट्रीय सम्मान लेनिन नीस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलरक्षकों को प्रोमोशन

Water Guards Promotion 2024:  जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…

5 mins ago

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

18 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

28 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

39 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

53 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

13 hours ago