Follow Us:

दो दिवसीय दौरे पर पालमपुर पहुंचे CM जयराम ठाकुर, कहा- हर बार आने का कारण चुनाव ही नहीं

मृत्युंजय पुरी |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर के ने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बार आने का कारण चुनाव ही हो यह शायद उचित नहीं है। हमारे वरिष्ठ नेता शांता कुमार से मिले बहुत समय हो गया था। इसके लिए उनके साथ घटित हुई घटना के बाद अभी मुलाकात नहीं हुई थी। इन सभी बातों को देखते हुए यहां आए हैं। इसके अलावा बहुत समय से विवेकानंद अस्पताल ट्रस्ट के बारे में जानने की भी बहुत इच्छा थी आज पूरी हो गई है। इन दो दिनों के कुछ सरकारी कार्यक्रम भी हैं। सभी कार्यक्रमों के बाद अगर समय मिला तो नगर निगम चुनावों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

उन्होंने कहा कोविड-19 के कारण प्रदेश की आर्थिकी प्रभावित हुई और न केवल प्रदेश बल्कि पूरे विश्वभर की आर्थिकी प्रभावित हुई है। इसके बावजूद हम बहुत अच्छे से बढ़ रहे हैं और विकास कार्य भी बहुत अच्छे से शुरू हो गए हैं। जल्द की कोरोना से प्रभावित हुई आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोरोना वैक्सीन आने के बाद उम्मीद बड़ी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो आंदोलन है, वे किसान आंदोलन न होकर कुछ और ही दिशा में मुड़ गया है। राष्ट्रीय स्तर की बजट की तर्ज पर हमें भी अपने बजट में वृद्धि करने के बारे में सोचने की जरूरत है।