CM का सुक्खू पर तंज, नॉमिनेटिड नहीं हैं युवा कांग्रेस अध्यक्ष

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बीच तकरारें बेशक सुलझ गई हों, लेकिन जुबानी जंग की लड़ाई अभी भी जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर एक बार तंज कसा है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने साफ तो नहीं कहा पर युवा नेताओं पर की गई टिप्पणी ने एक बार फिर वीरभद्र-सुक्खू वॉर को हवा दे दी है।</p>

<p>दरअसल, कुमारसेन में मुख्यमंत्री ने युवा कांग्रेस अध्य़क्ष विक्रमादित्य सिंह का हवाला देते हुए कहा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष को नॉमिनेट नहीं किया गया है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया के तहत उन्हें युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है।</p>

<p>मुख्यमंत्री का ये बयान साफ-साफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर ईशारा करता है। क्योंकि, इससे पहले भी वीरभद्र-सुक्खू वॉर में इस बात को लेकर काफी बयानबाजी हो चुकी है। उस समय भी मुख्यमंत्री ने सुक्खू को नॉमिनेट किये जाने पर कई वॉर किए थे और संगठन के लिए दोबारा चुनाव करने को भी कहा था।</p>

<p>वहीं, मुख्यमंत्री का ये बयान इस ओर भी ईशारा करता है कि इन दिनों हिमाचल आए कांग्रेस प्रभारी शिंदे सुक्खू के साथ ही हर जगह पहुंच रहे हैं। हालांकि, शिंदे-सुक्खू के बयान वीरभद्र के पक्ष में थे, लेकिन अंदरखाते क्या चल रहा है ये तो वक्त ही बताएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

4 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

4 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

4 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

4 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

4 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

4 hours ago