CM ने प्रहलाद सिंह पटेल से की भेंट, धर्मशाला आने का दिया न्यौता

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार सायं नई दिल्ली में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन और संस्कृति प्रहलाद सिंह पटेल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वैश्विक निवेशकों से मिलने और पर्यटन पर आयोजित होने वाले सत्र की अध्यक्षता करने के लिए प्रहलाद सिंह पटेल को धर्मशाला आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य निवेशकों को आकर्षित करने और राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7 व 8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भी अनुरोध किया।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने नई परियोजनाओं में और तेजी से मंजूरी के लिए मंत्रालय से सहयोग के लिए अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और आगामी परियोजनाओं के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने साहसिक पर्यटन को और मजबूत करने के लिए पर्वतारोहण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने का सुझाव दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

14 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

14 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

14 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago