Follow Us:

CM ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बिंदल का नाम किया प्रस्तावित, थपथपाई सत्ती की पीठ

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव कल दोपहर तक संपन्न हो जाएगा । संभावना जताई जा रही है कि डॉक्टर बिंदल सर्वसम्मति से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाएंगे। आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्रिमंडल के तमाम मंत्री इस मौके पर समारोह में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के दौरान डॉ राजीव बिंदल के नाम पर आम सहमति से ही यह चुनाव संपन्न हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा संगठन को आगे ले जाने के लिए बेहतरीन काम किया है और संगठन उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नई प्रक्रिया के तहत जो चुनाव की गतिविधियां चल रही हैं उसमें जल्द ही चुनाव पूर्ण हो जाएगा और नई प्रक्रिया के तहत नए अध्यक्ष का चुनाव भी हो पाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के दावेदार डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतर कर पार्टी को शीर्ष की ओर ले जाने का काम करने में उनको सभी का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।