Follow Us:

CM बोले- विपक्ष को राज्यपाल से माफ़ी मांगने में हो गई देर, धरने को दिया राजनीति करार

पी. चंद |

बजट सत्र के दूसरे दिन आज की कार्यवाही 8 विधानसभा सदस्यों के निधन पर शोकोदगार प्रस्तुत किया गया। इन सदस्यों में 1 मौजूदा सदस्य सुजान पठानिया भी थे जिनका हाल की में निधन हुआ। सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिवंगत सदस्य मेला राम सावर, रणजीत सिंह बख़्शी, कुमारी श्यामा शर्मा, चंद्रसेन ठाकुर, रघुराज, तुलसी राम शर्मा, ओंकार चंद और सुजान सिंह पठानिया को लेकर शोकोदगार प्रस्तुत किया और इन सदस्यों को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। वहीं, मुख्यमंत्री ने विपक्ष के धरने को राजनीति करार दिया है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के धरने पर कहा कि जो हुआ सबके सामने है। ऐसे में गलती स्वीकार करनी चाहिए। राज्यपाल की गाड़ी को रोकना और इस प्रकार का हंगामा करना बर्दास्त योग्य नहीं है। विपक्ष का पुरा सम्मान किया जा रहा है। इस मामले पर राजनीति करने से वे अपना नुकसान कर रहे हैं और पार्टी का भी नुकसान कर रहे हैं। राज्यपाल सवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत आता है जिसका हनन करना निंदनीय है। राज्यपाल से माफ़ी के जबाब में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अब इसके लिए देर हो चुकी है।