CM का विधायकों से आग्रह- लक्षण आने पर करवाएं टेस्ट, विधानसभा घेराव को लेकर भी बोले

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि बीते रोज विधायक रीता धीमान पॉजिटिव पाई गई हैं उनका ईलाज चल रहा है और उनकी तबियत ठीक है। एहतियात के तौर पर सदन को पूरी तरह सेनेटाइज किया गया है। साथ विधानसभा के सभी सदस्यों से आग्रह किया गया है कि अगर किसी विधायक को लक्षण आते हैं तो वह सदन में न आये और खुद का टेस्ट करवाएं। इसके अलावा अगर ऐसी परिस्थिति पैदा होती है कि सदन की कार्यवाही को रोकना पड़ा तो सभी की राय के बाद कोई फैसला होगा।</p>

<p>वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए बिना किसी आधार और बिना किसी के तथ्य के सरकार पर कोरोना को लेकर आरोप लगा रही है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी लोगों के बीच में हसीं का पात्र बन रही है। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में अन्य राज्यों से बेहतर काम किया है।</p>

<p>विधायक के पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत विधानसभा सत्र की कार्यवाही करवाई जा रही है। सभी विधायकों को कहा गया है कि थोड़े से भी लक्षण आने पर टेस्ट करवाये और विधानसभा न आएं। विधानसभा सदन के लिए जाने से पहले सभी एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है ताकि संक्रमण से बचा जा सके।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago