Follow Us:

विधायक महेश्वर सिंह पर तो उनकी पत्नी विश्वास नहीं करती…

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीजेपी विधायक महेश्वर सिंह के आरोपों की प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महेश्वर सिंह पर तो उनकी पत्नी भी विश्वास नहीं करती होगी, तो ऐसे में उनकी बातों पर कौन यकीन करेगा।

यह बात सीएम वीरभद्र सिंह ने अपने कुल्लू दौरे के दौरान मणिकर्ण घाटी के शाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सीएम ने कहा कि महेश्वर सिंह ”आया राम गया राम हैं।” कभी बीजेपी, तो कभी हिलोपा में होते हैं और कभी मेरे साथ कांग्रेस में भी आते हैं।

गौरतलब है कि महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखी टिप्पणी की थी और कहा था कि वीरभद्र सिंह मदारी बनकर गांव-गांव जाकर डुगडुगी बजा रहे हैं। साथ में उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों का भी कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगाया था।