Follow Us:

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परिवार सहित रामपुर में किया मतदान

पी चंद |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परिवार सहित रामपुर में  मतदान किया। उन्होंने रविवार सुबह नौ बजे स्कूल मैदान में पहुंच कर पोलिंग बूथ नंबर एक में मतदान किया। वीरभद्र सिंह ने मतदान करने के बाद कहा कि जनता का समर्थन अवश्य ही कांग्रेस के पक्ष में जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पूरे प्रदेश का स्नेह और ताकत हमेशा मिलती रही है और आगे भी मिलेगी।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अच्छा काम कर रही है और प्रदेश के हर कोने में समान विकास किया जाएगा। इससे पूर्व वीरभद्र सिंह के दरबार परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य मिलने वाले लोगों का तांता लगा रहा।