<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के किले में बीजेपी ने बड़ी सेंध लगाई है। विधानसभा चुनाव से ठिक पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रिश्तेदार ज्योति सेन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। ज्योति सेन वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की भाभी हैं। पिछली बार 2012 में उन्होंने कसुम्पटी से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्होंने उस दौरान हार का सामना करना पड़ा था।</p>
<p>बीजेपी प्रभारी मंगल पांडे ने अपनी मौजूदगी में ज्योति सेन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके पति वीर विक्रम सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि बीजेपी को भी कसुम्पटी से किसी कद्दावर नेता की तलाश थी। क्योंकि, इस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की स्थिति कमजोर है और कोई पार्टी का बड़ा चेहरा भी नही हैं।</p>
<p>लेकिन, कुल मिलाकर वीरभद्र सिंह के कुनबे में बीजेपी की मौजूदगी आने वाले वक्त में कुछ और भी खेल करने वाली है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…