Follow Us:

उपचुनाव को लेकर सह प्रभारी गुरकीरत सिंह और कुलदीप राठौर ने चुनावी रणनीति पर किया विचार विमर्श

पी. चंद. शिमला |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने आज प्रदेश में होने जा रहे दो उपचुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से चुनावी रणनीति पर आपसी विचार विमर्श किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में उपचुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगी और जीत हासिल करेगी।

बैठक में शेष बचे ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिये गठित समिति के अध्यक्ष डॉ धनीराम शांडिल,सदस्य विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक अजय महाजन के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा भी मौजूद थे।बैठक में शेष बचे ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति बारे भी विचार विमर्श किया गया।