Follow Us:

शीतकालीन सत्र से 1 दिन पहले एक दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाएंगे कांग्रेस और भाजपा

डेस्क |

धर्मशाला के तपोवन में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए दोनों राजनीतिक दल एक दूसरे खिलाफ 9 दिसंबर को रणनीति बनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक डीसी कार्यालय के कैबिनेट हाल में शाम 7 बजे होगी। वहीं, कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में निजी होटल में रखने गई है।

कांग्रेस एक लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हराने के बाद उत्साहित है, वहीं भाजपा भी कांग्रेस के हर हमले पर जवाबी आक्रमण कर सकती है। चुनावी साल शुरू होने से पहले दोनों राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक नजर आएंगे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 10 दिसंबर से शुरू होगा और 5 दिन तक चलेगा।

शीत सत्र में नए विधायकों के जीतकर आने के बाद सिटिंग प्लान फिर बदलेगा। वीरभद्र सिंह, सुजान सिंह पठानिया और नरेंद्र बरागटा के देहांत के बाद अर्की से संजय अवस्थी, फतेहपुर से भवानी पठानिया और जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर विधानसभा में चुनकर आए हैं। सत्र में कांग्रेस के एक विधायक की बढ़ोतरी होगी। पहले 21 विधायक थे तो अब 22 हो जाएंगे। भाजपा के 43 विधायक, निर्दलीय 2 और 1 माकपा विधायक के होंगे।