Follow Us:

पत्थरबाजी से भड़की कांग्रेस, शिमला में फूंके मोदी के पुतले

पी.चंद |

गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थरबाजी से पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए हैं। राहुल की गाड़ी पर हुए पथराव से नाराज कांग्रेस देश भर में विरोध जता रही है। शिमला में भी विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके गए।

शिमला में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने ही कार्यालय के बाहर मोदी का पुतला जलाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। हिमाचल कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने बताया कि जब से केन्द्र सरकार सत्ता में आई है देश में माहौल खराब हो रहा है। देश विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। विरोधियों के खिलाफ साजिश कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

राहुल की गाड़ी पर पत्थर मारने की घटना को कांग्रेस मोदी की साज़िश बता रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह घटना लोकतंत्र में बेहद शर्मनाक है। मोदी ब्रिगेड लोकतंत्र की हत्या करना चाहता है।