आउटसोर्स कर्मियों पर CM के बयान को कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों को सदन में राहत न देने पर ऐतराज जताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठ़ौर ने कहा कि इन कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए इनके लिये कोई स्थाई नीति बनाना अब समय की मांग है। सरकारी कार्यालयों में अब दिन प्रतिदिन स्थाई कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही हैं। जिस अनुपात में आज कर्मचारियों की रिटायरमेंट हो रही है उस अनुपात में नई भर्तियां नहीं हो रही है।</p>

<p>सरकारी कामकाज चलाने में इन आउटसोर्स कर्मचारियों का बहुत बड़ा सहयोग प्रशासन को मिल रहा है। इन कर्मचारियों को इतना वेतन भी नहीं मिल रहा है, जिससे यह अपना या अपने परिवार का लालन-पालन सही ढंग से कर सके। मजबूरी में यह कर्मचारी सरकार से यह अपेक्षा रखते है कि कभी न कभी किसी भी स्तर पर सरकार इन के साथ न्याय करते हुए कही न कही कोई अधिमान देगी। लेकिन मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में इन कर्मचारियों की आशाओं पर पानी फेर दिया है, जो अति दुखदाई है।</p>

<p>राठौर ने कहा है कि सरकार को इन कर्मचारियों के लिए ऐसी कोई स्थाई नीति बनानी चाहिए जिससे इन का भविष्य सुरक्षित हो सकें। इन्हें किसी भी शोषण से बचाया जाना चाहिए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4541).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Video: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्ला

Srinagar/Agencies: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के…

4 hours ago

Himachal: मस्जिद कमेटी ने वक्फ बोर्ड से मांगी अवैध मंजिलें गिराने की परमिशन

Sanjauli Mosque Issue: शिमला के संजौली मस्जिद  कमेटी के अध्यक्ष मुहम्द लतीफ ने वक्फ बोर्ड…

4 hours ago

नेशनल हाईवे 07 पर दुर्घटना: ट्रक और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत

ccident Near Surajpur: देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 07 पर सूरजपुर के पास एक भीषण हादसा हुआ,…

4 hours ago

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक रहस्य

  Sharad Purnima Kheer:  हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा की रात का विशेष धार्मिक और…

5 hours ago

कुछ के लिए शानदार तो कुछ के लिए चुनौतियों भरा रहेगा आज का दिन

आज 16 अक्टूबर 2024 का राशिफल सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है।…

5 hours ago

Himachal: शिमला में स्क्रब टायफस से दो महिलाओं की मौत

ScrubTyphus: आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टायफस के कारण दो और मरीजों की मौत हो गई…

16 hours ago