Follow Us:

ठियोग से दीपक, नालागढ़ से लखविंदर होंगे कांग्रेस कैंडिडेट

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने अपने 68 प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल कर ली है। जहां रविवार को कांग्रेस ने अपने 7 कैंडिडेट्स पर नाम पब्लिक कर दिये थे तो वहीं दोपहर बाद बाकी 2 कैंडिडेट्स के नाम पर मुहर लगा दी गई है। अब ठियोग से दीपक राठौर और नालागढ़ से लखविंदर राणा चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले इन दो सीटों पर पेंच फंसा हुआ था और विजय पाल खाची को ठियोग से कांग्रेस कैंडिडेट बताया जा रहा था। लेकिन, कांग्रेस ने दीपक राठौर के नाम पर सहमति बनाई है और ठियोग से अपने कैंडिडेट के रूप में ऐलान किया है।

आनी कैंडिडेट में बदलाव

इसके अलावा कांग्रेस ने अपने आनी के कैंडिडेट को बदल दिया है। कांग्रेस ने बंसी लाल की जगह पारस राम को आनी से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उतारा है।