Follow Us:

कांग्रेस के पक्ष में दिया गया वोट वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि होगी: प्रतिभा सिंह

पी.चंद |

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रही है। रविवार को प्रतिभा सिंह ने जोगिंद्रनगर का दौरा किया, जहां उन्होंने लोगों से वीरभद्र सिंह के कामों का हवाला देते हुए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संसदीय उपचुनाव में हर व्यक्ति द्वारा कांग्रेस के पक्ष में किया गया मतदान स्वर्गीय वीरभद्र को श्रद्धांजलि होगी। उनके विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए जनता उनके लिए वोट करे।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बिना जोगिन्दरनगर से ये पहला कार्यक्रम कर रही हैं। वीरभद्र सिंह जी आम जनता के साथ मिलनसार थे, वे गरीबों के नेता मददगार थे और उनकी कमी प्रदेश सहित देशभर में हमेशा रहेगी। उस कमी को किसी भी सूरत में पूरा नहीं किया जा सकता।