Follow Us:

अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी की जीत

|

जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3277 मतों से जीत गए हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में संजय अवस्थी ने 30493 मत हासिल किए। भाजपा के रत्नपाल सिंह ने 27216, निर्दलीय जीतराम को 543 वोट पड़े। इसके अलावा 1622 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। कांग्रेस 3277 से आगे रही। बता दें कि ये सीट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद से खाली हुई थी।